प्रयागराज से मध्यप्रदेश के भोपाल लौट रहे श्रद्धालुओं की कार महोबा में सड़क हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑल्टो कार और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ड्राईवर को नींद आने की वजह से मालूम होता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसी कार में रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।

