महाकुंभ में रेलवे की 17,330 ट्रेनों से 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने की यात्रा, 200 करोड़ की कमाई

महाकुंभ में रेलवे की 17,330 ट्रेनों से 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने की यात्रा, 200 करोड़ की कमाई


उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने महाकुंभ के बाद पहली प्रेस वार्ता में 17, 330 स्पेशल ट्रेनों के संचालन और 5 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने को बड़ी उपलब्धि बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान 100 मेला स्पेशल ट्रेनें नियमित चलीं और रेलवे को 200 करोड़ रुपये की आय हुई, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। क्राउड मैनेजमेंट को लेकर देश-विदेश से लोग जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने इसे टीम वर्क की सफलता बताया।