चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र और मदन दास महाराज ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में संस्कृत विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। भैरो प्रसाद मिश्र ने \”जन-जन के राम\” विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। बिरजू महाराज कत्थक संस्थान के सदस्य गोपाल मिश्र ने बताया कि रामायण धार्मिक यात्रा 26 फरवरी को श्रृंगवेरपुर प्रयागराज से शुरू होकर श्रीलंका तक जाएगी, जिसका उद्देश्य भगवान राम के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

