कौशांबी मेडिकल कॉलेज में साढ़े 5 सौ मरीज़ों का मुफ़्त में आंख का ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन एक निःशुल्क शिविर के तहत किया गया था। जिसका उद्देश्य गरीब और वंचित लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस शिविर में, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और नर्सों ने मिलकर मरीज़ों का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद, मरीज़ों को मुफ्त में दवाएं और अन्य चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की गईं। यह सेवा लगभग एक साल से बंद थी। अब शरू हुई तो जो लोग अपनी आंखों की समस्याओं के कारण परेशान थे। उनके लिए यह किसी वरदान से कम नही है।

