38वें राष्टीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

38वें राष्टीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी


38वें राष्टीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पदक तालिक में सर्विसेज 17 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र 15 स्वर्ण व 23 रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 15 स्वर्ण और 9 रजत पदक के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान है। उत्तराखंड एक स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य समेत कुल 16 पदकों के साथ 19वें पायेदान पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 अल्मोड़ा में हो रही योगासन प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन युगल महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि, उत्तर प्रदेश को रजत तथा राजस्थान को कांस्य पदक हासिल हुआ।  पुरुष वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ ने स्वर्ण और उत्तराखंड ने रजत पदक जीता।

इस मुकाबले में राजस्थान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। योगासन में छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तराखंड से अजय वर्मा ने प्रदेश के लिए रजत पदक जीतकर आकाशवाणी से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया।