केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली के सीईओ कार्यालय का जवाब, आऱोपों को लेकर नहीं मिली लिखित शिकायत

केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली के सीईओ कार्यालय का जवाब, आऱोपों को लेकर नहीं मिली लिखित शिकायत


दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने अरविंद केजरीवाल के भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर स्पष्ट किया है कि उनके कार्यालय को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा कार्यकर्ता नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनके वॉलंटियर्स को डराने और परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केजरीवाल ने इस मामले में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने और पुलिस कार्रवाई की मांग की थी। इस पर दिल्ली CEO कार्यालय ने उन्हें पत्र लिखकर बताया कि जिला सुरक्षा अधिकारी और दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन ज्यादातर मामलों में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई।

इससे पहले, केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को भी पत्र लिखकर आप कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने और पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने भाजपा समर्थकों के हमले रोकने की कोशिश नहीं की।

चुनाव आयोग ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।