मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर के निर्देशानुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 16 फरवरी को ओ.एम.आर. पद्धति से प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक, दो सत्रों में जिला मुख्यालय के 05 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आयोग द्वारा पर्यवेक्षण हेतु ग्वालियर संभाग अंतर्गत चतुरभुज (सी.बी.) सिंह, से.नि. आई.ए.एस., मोबा. न. 94258-99944 को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नियुक्त पर्यवेक्षक का 14 फरवरी को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल द्वारा आयोग के निर्देशानुसार, संभागीय पर्यवेक्षक के लिये आवश्यक व्यवस्था हेतु विभिन्न अधिकारी/ कर्मचारियों को सौंपे गये कार्यों के सुचारू संपादन हेतु तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किये गये हैं।

