मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की अतिप्राचीन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में बुधवार को माघ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओंकारेश्वर में मां नर्मदा तथा कावेरी नदी के संगम स्थल पर लोगों ने स्नान तथा दीपदान किया। यहां संगम स्थल पर स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे।
स्नान, दान के बाद श्रद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर धन्य हुए। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि मंदिर तथा नर्मदा के घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से होमगार्ड तथा गोताखोरों की टीम को भी तैनात किया गया।

