गोंडा में 16 लाख की लागत से स्थापित हुआ पहला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

गोंडा में 16 लाख की लागत से स्थापित हुआ पहला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट


देवीपाटन मंडल गोंडा का पहला 16 लाख की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट 4R सिद्धांत पर आधारित प्लास्टिक कचरा निस्तारण केंद्र का जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। इस केंद्र से गोंडा में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल शुरू हो गई है।

जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्राम पंचायत वजीरगंज में स्थापित इस केंद्र में प्लास्टिक कचरे के RECYCLING और प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे जनपद और मंडल में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित किया जा सकेगा।