योगी सरकार तीन माह तक मछुआरों की करेगी आर्थिक मदद

योगी सरकार तीन माह तक मछुआरों की करेगी आर्थिक मदद


कौशांबी जिले के प्रभारी मत्स्य कार्यकारी अधिकारी जंगबहादुर पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि मत्स्य विभाग की ओर से जून, जुलाई व अगस्त में मछलियों के शिकार को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। इस दौरान गरीब मछुआरों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके लिए अब इस अवधि में विभाग तीन माह तक मछुआरों को प्रतिमाह तीन हजार की आर्थिक मदद करेगा। मत्स्य पालक इसके लिए दिनांक 15 फरवरी तक विभाग के पोर्टल http;//fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकतें हैं।