महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं। यह सभी अपने मित्र की बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी हादसा हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीओ सीटी दीपक दुबे ने बताया कि कबरई थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव निवासी भोले राजा की बारात में इलाके में ही रहने वाले 6 दोस्त स्कॉर्पियो से चित्रकूट जा रहे थे। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो के तेज रफ्तार होने के चलते बांदा रोड में खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
हादसे में सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था, जिसमें गोपाल सिंह की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों का इलाज चल रहा है और सभी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय गोपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
जबकि अन्य गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां घायल विशाल, प्रांजल, नारायण अंकित और अतुल को भर्तीकर इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया गया लेकिन अंकित और अतुल की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

