महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र की सौरा पुलिस चौकी के प्रभारी सुभाष तिवारी का देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए छतरपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुभाष तिवारी की आकस्मिक मृत्यु से महोबा पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दरोगा भदोही जनपद के रहने वाले थे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने उनके परिवार को सूचित किया। स्थानीय नागरिकों और सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
महोबा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और पुलिस अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सुभाष तिवारी एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। सौरा चौकी, जो महोबकंठ थाना क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। पुलिस विभाग ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

