मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए एआई के उपयोग के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में पधारने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन हमारी प्राथमिकता रहेगी। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराने के लिए हमारी सरकार उच्चतम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ’सिंहस्थ-2028’ को सफल बनाएगी।

