6 साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला

6 साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला


रायपुर, 19 फरवरी 2025 रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शहर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक में 6 साल के बच्चे पर झुंड में घूम रहे खूंखार कुत्तों ने 13 फरवरी की शाम हमला कर दिया, जिससे बच्चा बूरी तरह जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चे ही हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी की शाम को इलाके के बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे. साथी बच्चों ने पीड़ित बच्चे के पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा.