स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पर कार्यवाही
मुंगेर जिले के स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रमुख के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र पर विगत दो वर्षों से नौकरी कर रही 20 GNM के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र पर दो वर्षों से कम कर रही सभी 20 GNM फरार हो गई है। प्रत्येक अभियुक्त GNM ने अपने सेवा काल में वेतन मद में लगभग 20 से 25 लाख की अवैध निकासी की है और राज्य सरकार के राजस्व को चूना लगाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी अभियुक्त GNM से वेतन मद में सरकारी खजाने से निकाली राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिन्हा ने आज मीडिया वार्ता में खुलासा किया है कि फर्जी नियुक्ति पत्र पर नौकरी कर रही सभी 20 GNM के विरुद्ध पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और उन GNM से वेतन मद में निकाली राशि की वसूली के लिए सभी को लीगल नोटिस भेजी जा रही है।
बाद में सर्टिफिकेट मुकदमा सभी के विरुद्ध दर्ज किया जाएगा। सिविल सर्जन ने आगे बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख के निर्देश पर मुंगेर स्वास्थ्य विभाग ने उन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची मुख्यालय भेज दी है जिन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियो के कार्यकाल में फर्जी नियुक्ति पत्र पर 20 GNM की नियुक्तियां की गई थी।