उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है और करीब 40 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा तब हुआ जब झारखंड से दर्शनार्थियों से भरी एक टाटा सूमो अयोध्या जा रही थी। इस दुर्घटना में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुछ ही देर बाद उसी स्थान से थोड़ी दूरी पर एक और हादसा हुआ जब दर्शनार्थियों से भरी डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बस चालक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 8 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। यह दोनों घटनाएं जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास हाईवे पर हुईं।

