आगरा में दो दिवसीय राजकीय उद्यान ताजव्यू गार्डन में 73वीं मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शुभारंभ किया । प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य और कृषि उत्पादों की अनूठी झलक देखने को मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फूलों से बनी राधा-कृष्ण, मोर, गाय, शादी मंडप और समुद्र मंथन की आकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने उत्कृष्ट किसानों व खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव के साथ यह प्रदर्शनी देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है और किसानों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।

