सहरसा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब 8 लाख की संपत्ति राख

सहरसा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब 8 लाख की संपत्ति राख


सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर बाजार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन दुकानें और एक मदरसे में लगी आग के कारण लाखों रुपए की क्षति हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। प्रशासन के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। महिषी प्रखंड के प्रशासन ने इस घटना में प्रभावित दुकानदारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।