प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 119वें एपीसोड में आज प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का जिक्र किया। राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर मेडल प्राप्त करने वाले विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य और मोटापा कम करने का संदेश दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात वह नियमित सुनते हैं। उनके द्वारा हर बार समाज को कोई न कोई संदेश दिया जाता है, जो सभी के लिए अनुकरणीय है।

