जैक मैट्रिक की परीक्षा के दो प्रश्न-पत्र लीक, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार को घेरा, कहा- झारखंड में तंत्र पूरी तरह नाकाम। रांची: जैक बोर्ड के दसवीं की परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले को लेकर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुखर होकर प्रतिक्रिया दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में प्रश्न-पत्र लीक होने की घटना कोई नयी बात नहीं है। यहां एक के बाद एक कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक हुए हैं। परीक्षार्थी परीक्षा भवन से परीक्षा हॉल से बाहर तक नहीं जाते कि पता चलता है प्रश्न पत्र लीक हो गया है।
इस मामले को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो गया है, पेपर लीक से जुड़े लोगों में कानून और सरकार का भय नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में तंत्र पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।

