बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन कल सम्पन्न हुआ।

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन कल सम्पन्न हुआ।


बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन कल सम्पन्न हुआ। 14 दिनों के अभ्यास में दोनों देशों ने अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन किया। अभ्यास ने दोनों देशों के विशेष बलों को आतंकवाद विरोधी अभियानों, युद्ध चिकित्सा कौशल, विध्वंस कौशल और विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन (एसएचबीओ) में संयुक्त वातावरण में प्रशिक्षण लेने का अवसर प्रदान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभ्यास तीन चरणों में आयोजित किया गया था। अभ्यास की पूरी अवधि के दौरान, भारतीय विशेष बलों ने पेशेवर आचरण, सामरिक कौशल और सैन्य अनुशासन के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित किया, जिसकी मिस्र की सेना द्वारा सराहना और प्रशंसा की गई।