बरेली में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हुईं शुरु, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद

बरेली में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हुईं शुरु, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद


बरेली में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरुआत हो गई है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 49,380 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 45,088 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के 124 परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसे लाइव वेबकास्ट से जोड़ा गया है। जिससे परीक्षा की निगरानी की जाएगी। लखनऊ स्थित अधिकारी भी परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।

परीक्षा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 124 स्टेटिक मजिस्ट्रेट 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 7 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिले में 8 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान की गई है। जिन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस बार एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी के साथ कुछ जिला जेल के बंदियों के परीक्षा में बैठने की भी सूचना है। वही डीआईओएस अजीत कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इस बार की परीक्षा काफी कड़ी निगरानी में होगी।