विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी।

विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी।


कांग्रेस के 6 विधायकों के विधानसभा से निलंबन के विरोध में पार्टी के विधायकों का धरना जारी है। सत्ता पक्षा की ओर से कांग्रेस के विधायकों से कई बार बातचीत की गई लेकिन गतिरोध नहीं टूटा है। आज विधानसभा कार्रवाई शुरू होने पर सदन में हंगामा बने रहने की पूरी आशंका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बीच, कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता 10 बजे विधानसभा का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को सदन में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक आसन के समीप चले गए थे, जिस पर सत्ता पक्ष ने गंभीरता से लेते हुए 6 सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव सदन से पास करवाया था। इधर आज राज्य विधानसभा में वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा प्रस्तावित है।