मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में आज मौसम आम तौर पर साफ है। पिछले कल लाहौल स्पिति जिले के ताबो में प्रदेश में सबसे कम तापमान माइनस 7 दशमलव शून्य डिग्री सेल्सियस जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 5 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कल से आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 27 व 28 फरवरी को कुछ स्थानों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।