रायसेन स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आज 27 फरवरी को एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार मेला विशेष भर्ती अभियान) आयोजित किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह प्लेसमेंट ड्राईव सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
इस प्लेसमेंट ड्राईव में डॉ मथुरा प्रसाद क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालन उच्च शिक्षा नर्मदापुरम संभाग भोपाल तथा मनोज कुशवाह अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति रायसेन भी उपस्थित होंगे।

