मथुरा में दुल्हनों से छेड़खानी का मामला, मंत्री असीम अरुण परिजनों से मिले

मथुरा में दुल्हनों से छेड़खानी का मामला, मंत्री असीम अरुण परिजनों से मिले


मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के करनावल गांव में दो दुल्हनों व उनकी बुआ से मारपीट का मामला गरमा गया है। योगी सरकार में कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने पुलिस को मामले की तेज़ पैरवी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस घटना को सपा के कुछ गुंडों ने अंजाम दिया है। जो बेहद निंदनीय है। अब तक सभी 15 आरोपियों को डकैती की संगीन धाराओं में गिरफ्तार किया जा चुका है।

गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान, जब दुल्हनें ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं, तो कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर हमलावरों ने अन्य परिजनों को भी पीटा, जिससे नाराज दूल्हों ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना पर विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा, जबकि सरकार ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।