पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में अलकनंदा नदी में दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई। ये युवक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार युवक चैरास पुल के पास नदी में तैरने गए थे, लेकिन वे डूबने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनमें से दो युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जिला पुलिस तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से गहन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद हुए।

