उत्तराखंड सरकार ने होली के त्योहार के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्यभर में मिलावटी उत्पादों के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, मिलावट रहित खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि होली के त्योहारी मौसम में मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में विशेष टीमें तैनात की गई हैं जो खाद्य उत्पादों की सैंपलिंग और जांच कर रही हैं। इन छापेमार टीमों में सचल वाहन और विजिलेंस सेल भी शामिल हैं, जो शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।

