उत्तराखंड : माणा हादसे में लापता चार मजदूरों के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

उत्तराखंड : माणा हादसे में लापता चार मजदूरों के लिए रेस्क्यू अभियान तेज


चमोली के माणा में हुए भारी हिमस्खलन के बाद सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार अभी तक 50 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 55 मजदूरों के फंसे होने की खबर थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब सामने आया है कि एक मजदूर सुनील कुमार दुर्घटना से पहले ही घर जा चुका था, उनके परिवार ने पुष्टि भी की है कि वह घर पर सुरक्षित है। हिमस्खलन घटना में प्रभावित श्रमिकों की संख्या अब 54 रह गयी जिनमें से चार लापता व्यक्तियों की खोज जारी है। जिलाधिकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने सोमवार से एक बार फिर मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया है ऐसे में आज ही सर्च ऑपरेशन को पूरा करने में तमाम टीमें जुटी हुई हैं।