बुलंदशहर में सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में एक कार नहर में जा गिरी। कार सवार अमरोहा से सुबह शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को निकाल कर इलाज के लिए भेजा। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अमरोहा के नगला नासिर के रहने वाले एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर सिकंदराबाद शादी समारोह में आए थे। आज सुबह 5 बजे शादी समारोह से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

