जिला ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से केवल एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के सहारे गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है, जिससे उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। तीन माह पहले तक यहां तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात थे, लेकिन एक को निलंबित करने और दूसरे के सेवानिवृत्त होने के बाद से स्थिति बिगड़ी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। उच्च अधिकारियों से विशेषज्ञों की तैनाती की मांग की गई है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय मनकोटिया का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल से एक डाक्टर की सेवानिवृति के बाद अब केवल एक ही विशेषज्ञ सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आलाधिकारियों को अवगत करवाया दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा।
वहीं उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए दो गायनी डॉक्टर ऑन कॉल डयूटी पर बुलाएं जा रहे हैं, ताकि किसी को परेशानी पेश न आएं।

