महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यू पी वारियर्ज का सामना मुंबई इंडियंस से

महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यू पी वारियर्ज का सामना मुंबई इंडियंस से


महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यू पी वारियर्ज का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम  7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले कल वारियर्ज और इंडियंस की टीम ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यूपी वारियर्ज को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर-हाल में जीत दरकार होगी वहीं मुंबई इंडियंस का इरादा जीत हासिल करके अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का होगा। पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के हाथों मिली हार के बाद यूपी की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई है।