कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में यूएनडीपी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ग्रीन इंडिया मिशन, भोपाल) पुरुषोत्तम धीमन, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, वनमंडलाधिकारी साहिल गर्ग, एल.रेवासनिक, उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी, आयुक्त नगर निगम सीपी राय व ई.ई.डब्ल्यूआरडी, जिला पंचायत के अधिकारीगण, उप वन संरक्षक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यशाला में सतपुड़ा क्षेत्र में वनों के संरक्षण एवं वनाधारित उद्यमों के विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ‘ग्रीन इंडिया मिशन’ के अंतर्गत वनों की बहाली एवं स्थानीय समुदायों की आजीविका को सशक्त करने के लिए समन्वित कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
वन एवं अन्य विभागों के समन्वय से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया, जिससे सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव हो सके। इस कार्यशाला में तय किया गया कि आगामी 21 मार्च को एक विशेष त्रिस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

