गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों से एक-एक करके उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए आस्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किया। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Posted inभारत
