गाजियाबाद के ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हो गया है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से मंदिर का काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर विस्तार किया जा रहा है।
प्रथम चरण में मुख्य द्वार और यात्री निवास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर समिति के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज और श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना धर्म, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगी। मंदिर की स्थापना लंकापति रावण के पिता ऋषि विश्रवा ने की थी। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी यहां पूजा-अर्चना कर जीर्णोद्धार कराया था। कॉरिडोर निर्माण से यह मंदिर वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

