अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का राज्यस्तरीय समारोह जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महिलाओं के कल्याण से जुडी विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने लखपति दीदी योजना में अब एक लाख के ऋण पर ब्याज की दर ढाई प्रतिशत से घटाकर डेढ लाख करने की घोषणा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में बीस लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सोलर दीदी का मानदेय कैडर बढ़ाया जायेगा। इसके लिए अगले साल में स्वयं सहायता समूहों की 25 हजार महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए सुपोषण न्यूट्री किट की गाईडलाईन जारी की। मुख्यमंत्री ने लाडो प्रोत्साहन योजना में गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बॉन्ड की राशि बढाकर डेढ लाख रूपये करने की घोषणा की। पहले यह राशि एक लाख रूपये थी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढते खतरे से निपटने के लिए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस बीच विभिन्न जिलों में भी महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन हो रहे है।

