बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकील हत्याकांड को लेकर ब्यावर बंद रहा सफल

बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकील हत्याकांड को लेकर ब्यावर बंद रहा सफल


ब्यावर बार एसोसिएशन के आव्हान पर वकील हत्याकांड को लेकर ब्यावर बंद रहा सफल, चाक-चौबंद रहा पुलिस प्रशासन, परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा व सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग  एंकर- पुष्कर में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को ब्यावर बंद सफल रहा।

समस्त व्यापारिक संगठनों ने समर्थन करते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद कर अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से भी माकूल इंतजाम किए गए। वीओं – पुष्कर के वकील पुरूषोतम जाखेटिया की हत्या को लेकर बार एसोसिएशन संस्था ब्यावर के आव्हान पर शनिवार को ब्यावर बंद सफल रहा।

बार एसोसिएशन संस्था ब्यावर के आव्हान को ब्यावर के व्यापारिक संगठनों ने समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बंद के दौरान शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन खासा चाक-चौबंद रहा। इस दौरान जिला पुलिस अक्षीधक श्यामसिंह के निर्देश पर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

उधर बंद के आव्हान पर ब्यावर बार एसोसिएशन संस्था पदाधिकारी तथा सदस्य दोपहिया वाहनों पर शहर के सभी हिस्सों में पहुंचकर व्यापारियों तथा दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान करते हुए सहयोग की अपील की। बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया जिसके कारण स्कूल-कालेज, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, रेल सेवाएं, रोडवेज तथा नीजी बस सेवाओं का संचालन यथावत रहा।