तारिक अनवर का एनडीए पर तंज, धर्म की राजनीति का आरोप

तारिक अनवर का एनडीए पर तंज, धर्म की राजनीति का आरोप


कटिहार के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी वर्ष में बिहार में बाबाओं के बढ़ते दौरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव आता है, बिहार में बाबाओं का दौरा अचानक बढ़ जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तारिक अनवर ने एनडीए गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह से डरा हुआ है और चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए धर्मगुरुओं का सहारा लेकर प्रचार कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल धर्म की राजनीति कर रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा सके।

बिहार में बाबाओं और धर्मगुरुओं के लगातार दौरों को लेकर तारिक अनवर ने सवाल उठाया कि चुनावी वर्ष में उन्हें बार-बार क्यों कष्ट दिया जा रहा है।