जनपद मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलपुर बमनिया में चौदह साल की नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए गैंग रेप के मामले में सियासत गरमा गई है। इस मामले में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हाल चाल जानने के लिए मुरादाबाद पीड़िता के घर पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग की बेटी के साथ हुई घटना दुखद है । बच्ची और उसके भाई को आर्थिक सहायता दी जाएगी। बच्ची के माता-पिता नहीं है ऐसी स्थिति में बच्ची और उसके भाई को बाल सेवा योजना के अंतर्गत 2500-2500 रुपये प्रति माह सरकार प्रदान करेगी ।
बच्ची को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय में शिक्षा दी जाएगी। दूसरी ओर नाबालिग के साथ दुराचार करने वालों को कानून ऐसा सबक सिखाएगा की कभी इनकी किसी की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं होगी ।

