पूज्य सूरीश्वरजी महाराज की स्मृति में 150 रुपये का सिक्का जारी

पूज्य सूरीश्वरजी महाराज की स्मृति में 150 रुपये का सिक्का जारी


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में पूज्य श्रीमद् बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ₹150 के स्मारक सिक्के का विमोचन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा- ”पूज्य श्रीमद् बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज त्याग व समर्पण के संगम थे।

आज अहमदाबाद में पूज्य महाराज जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ₹150 के स्मारक सिक्के का विमोचन किया। कर्म, धर्म, ध्यान और ज्ञान को जीवन मूल्य बनाने वाले पूज्य बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज के सम्मान में जारी यह स्मारक सिक्का उनकी स्मृति को अमर बनाएगा और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों को जानने के लिए प्रेरित करेगा।”