सिमडेगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का निपटारा

सिमडेगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का निपटारा


सिमडेगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सात बेंच का गठन कर आपसी समझौते के आधार पर कई मामलों का निपटारा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा हुए शामिल। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सात बेंच का गठन कर आपसी समझौते के आधार पर कई मामलों का निष्पादन किया गया।

इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से न्यायालय में मामलों का दबाव कम हुआ है। इस मौके पर ज़िले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।  सिमडेगा से मनोज कुमार सिन्हा मनु की रिपोर्ट।