जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 युवाओं की हत्या

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 युवाओं की हत्या


जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में तीन युवाओं की आतंकियों द्वारा हत्या की घटना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंता का विषय बताया, साथ ही कहा कि इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने के पीछे कोई गहरी साजिश है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि,इस मामले में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है। केंद्रीय गृह सचिव जम्मू पहुंच रहे हैं, ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। जितेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और लोगों का विश्वास मजबूत बना रहे।