फाजिल्का में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l जिसमें पूरा गांव जंग का मैदान बना हुआ है l ईंट पथराव किया जा रहा है l दरअसल बताया जा रहा है कि यह वीडियो फाजिल्का के गांव अरणीवाला की है l जहां पर सरपंच द्वारा पंचायती लोगों को साथ लेकर गांव में नशा बेचने वाले लोगों को नशा बेचने से रोका जा रहा था l
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसको लेकर तकरार हो गई और देखते-देखते तकरार झड़प में बदल गई lइस मामले को लेकर फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त सरपंच साहिबान उनके पास आए थे जिनके साथ उनकी मुलाकात हुई है l नशे के खिलाफ सबको लाबलमबंद होने की जरूरत है l
जिसको लेकर उन्होंने गांव के लोगों और सरपंच साहिबान को अपील की कि अगर आपने कहीं भी चेकिंग करनी है तो पुलिस प्रशासन को साथ जरूर लेकर जाया जाए l उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर कोई ऐसा शख्स सरपंच और पंचायत के खिलाफ जाएगा तो उसके खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी l इस मामले में भी उनके द्वारा कार्यवाही की जा रही है l

