जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय बजट 2025-26 एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह परिवर्तनकारी बजट गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता देता है। इसके साथ ही यह बजट जनजातीय मामलों के मंत्रालय के लिए बजटीय आवंटन में पर्याप्त वृद्धि के साथ देश भर में जनजातीय समुदायों के लिए समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करने का भी काम करेगा।

