कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू के स्लीपर सेल वाले बयान पर भाजपा ने ली चुटकी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने दिया बयान, कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे पर शंका। रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू के स्लीपर सेल वाले बयान पर सवाल खड़ा किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि यह बयान प्रदेश कांग्रेस को खुद कटघरे में खड़ा करती है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ही एक-दूसरे को शंका की दृष्टि से देख रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस में भाजपा का स्लीपर सेल आखिर कौन है।

