कोल इंडिया के अध्यक्ष पी.एम.प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात Synopsis: कोल इंडिया के अध्यक्ष पी.एम.प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सीसीएल के अधिकारियों के साथ की बैठक, कोयला उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति का लिया जायजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: कोल इंडिया के अध्यक्ष पी.एम.प्रसाद ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोयला कंपनी की ओर से किए जा रहे उत्पादन में सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। हेमंत सोरेन ने कोल इंडिया के अध्यक्ष से झारखंड के हितों के लिए काम करने का आग्रह किया। इससे पहले पी.एम.प्रसाद ने सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और उनसे कोयला उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति की जानकारी ली।

