देवघर में देव वृंद होली मिलन उत्सव का आयोजन, जमकर उड़े गुलाल, गानों पर जमकर थिरके युवक-युवतियां, गले लगाकर दी होली की बधाईयां और शुभकामनाएं। देवघर: बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में होली का उमंग लोगों पर चढ़ता नज़र आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवा आइकन रोशनी केशरी के नेतृत्व में देव वृंद होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवक-युवतियों ने जमकर रंगों की होली खेली और उत्सव का आनंद लिया। इस आयोजन पर गुलाल, फूलों की वर्षा और रंगों की मस्ती के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
माहौल में होली के पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी, जिससे पूरा देवघर होली के रंग में सराबोर हो गया। रोशनी केशरी ने कहा कि इस बार का आयोजन खास इसलिए था क्योंकि इसमें वृंदावन की होली की झलक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य सद्भाव, भाईचारे और खुशियों को बढ़ावा देना है।
स्थानीय युवाओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से देवघर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलती है। उत्सव में शामिल सभी लोगों ने होली है!के जयघोष के साथ रंगों की मस्ती का भरपूर आनंद लिया।

