इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने बच्चों को दिखाया छावा फिल्म, बच्चों ने खेली होली और चेहरे पर दिखी खुशी। देवघर: रंगों के उत्सव होली को खास बनाने के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने अनोखी पहल की। क्लब की ओर से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के चेहरे पर खुशियों के रंग बिखरते नजर आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट कराया गया, जिससे उनका दिन ऊर्जा से भरा रहा। बाद बच्चों को मनोरंजन के लिए छावा मूवी दिखाई गई, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष और सदस्यों ने बच्चों के साथ होली के रंगों को साझा किया और उन्हें इस त्योहार के महत्व के बारे में बताया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आनंद और खुशी देना था, ताकि वे भी समाज में उत्सव का हिस्सा बन सकें। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की इस पहल की काफी सराहना हो रही है, क्योंकि यह सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि खुशियों को बांटने का भी त्योहार है।

