उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को 30 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से पहले 250 से अधिक नए डॉक्टर मिलने जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश सरकार लगातार डॉक्टरों की कमी को दूर कर रही है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है।

