88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन बरामद, 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन बरामद, 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार


स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो – एनसीबी ने 88 करोड़ मूल्‍य की मेथमफेटामाइन टेबलेट का एक बड़ी खेप बरामद की है और इस सिलसिले में इम्‍फाल और गुवाहाटी क्षेत्र में अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल अन्‍य लोगों को पकड़ने के लिए जांच चल रही है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गृह मंत्रालय ने बताया कि 13 मार्च को एक अभियान के दौरान एन सी बी टीम ने इम्‍फाल क्षेत्र से 102 किलोग्राम और गुवाहाटी क्षेत्र से लगभग 8 किलोग्राम मेथमफेटामाइन टेबलेट की खेप बरामद की। 

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर एनसीबी के प्रयासों की सराहना की है। उन्‍होंने मादक पदार्थ मुक्‍त भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।